भारत में तेजी से बढ़ रहा EV का मार्केट
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और पैसे की बचत के लिहाज से लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं. EV कंपनियां भी अब बजट फ्रेंडली कारों पर फोकस कर रही हैं. 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन बाजार में मौजूद हैं. ऐसे में लोग EV कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.