banks1
Elizabeth Banks Latest Photos Elizabeth Banks एक मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री, निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं. वह The Hunger Games film series में एफी ट्रिंकेट के रूप में अभिनय करने के लिए जानी जाती हैं. बैंक्स ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. आज इस बाकमाल अदाकारा का जन्मदिन है. Spider-Man trilogy जैसी फिल्मों में काम कर एलिज़ाबेथ ने दर्शकों के दिल में अपना घर बनाया था. पूरी दुनिया को अपनी ख़ूबसूरती का कायल बनाने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्मों और सीरीज को प्रोड्यूस भी किया है जिसमें Pitch Perfect जैसे नाम शामिल है.एलिज़ाबेथ दो बच्चे की मां होने के बावजूद अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मेन्टेन करने में कामयाब हैं. एलिज़ाबेथ का सोशल मीडिया प्रजेंस भी बहुत अच्छा है. इस ख़ास मौके पर देखिए Elizabeth Banks की कुछ बेहतरीन तस्वीरें जो इंस्टाग्राम से ली गई है.