एल्विश यादव को मिली धमकी
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को 10 करोड़ की फिरौती की धमकी मिली है. आरोपी ने ये भी कहा गया है कि अगर 2 दिन के अंदर अगर ये रकम ना मिली तो गोली मार दी जाएगी. ये धमकी एल्विश को एक विदेशी व्हॉट्सअप नंबर से दी गई है. धमकी देने वाले आरोपी ने खुद का नाम रणदीप मलिक बताया है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध होने का दावा किया है. यादव की शिकायत पर गुरुग्राम के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.