England Presented World First Budget In 1760 India Budget 2026 8287447
US-चीन नहीं! इस देश में पेश में हुआ था दुनिया का पहला बजट, जानें भारत में कब हुआ शुरुआत
Budget 2026: भारत में 1 फरवरी, 2026 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी. आइए जानते हैं दुनिया में पहला बजट किस देश में पेश हुआ था और भारत में इसकी शुरुआत कब हुई?
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. जैसे-जैसे साल बदलता है, बजट में भी रणनीति और घोषणाओं में सुधरता होता.
People are also watching
2/7
बजट से मिडिल क्लास को उम्मीदें
हर बार मिडिल क्लास आदमी को बजट से महंगाई कम करने और राहत देने की उम्मीद होती है. आइए जानते हैं कि दुनिया का पहला बजट किस देश ने कब पेश किया था?
3/7
दुनिया में पहला बजट कहां पेश हुआ?
ऐसा कहा जाता है कि इंग्लैंड में 1760 में बजट पेश करने की परंपरा शुरू हुई थी. फिर यहीं से यह अन्य देशों में भी फैल गया.
4/7
भारत में पहला बजट किस साल पेश हुआ था?
अब बात करें भारत की तो यहां इसकी शुरुआत ब्रिटिश राज के समय हुई. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने जेम्स विल्सन को बुलाया. उन्होंने 7 अप्रैल, 1860 को भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया.
5/7
स्वतंत्र भारत का पहला बजट
देश को आजादी मिलने के बाद आरके षणमुगम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को भारत का पहला बजट पेश किया. इस बजट ने देश की नई आर्थिक नींव रखी.
6/7
बजट कैसे तैयार किया जाता?
आपको बता दें कि बजट तैयार करना बहुत लंबी प्रक्रिया है - सभी विभागों से खर्च और योजना की जानकारी ली जाती है. वित्त मंत्रालय इसे मिलाकर और विश्लेषण कर बजट ड्राफ्ट बनाता है.लॉक-इन के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाता है.
7/7
बजट पेश करना क्यों जरूरी?
बजट सिर्फ खर्च और टैक्स की सूची नहीं है. यह देश की आर्थिक रणनीति तय करता है. इससे पता चलता है कि सरकार किस क्षेत्र को बढ़ावा देगी और जनता को कितनी राहत मिलेगी. (Photos: google, freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.