EPFO ने उठाया बड़ा कदम
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया है, जो लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. सरकार के इस नए फैसले के तहत, लगभग 7 लाख से अधिक लोगों के बैंक खातों में जल्द ही पीएफ का रुका हुआ पैसा पहुंचने वाला है. सबसे खास बात यह है कि इस पैसे को पाने के लिए खाताधारकों को किसी भी तरह का क्लेम फॉर्म भरने या दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. (Image- Social Media)