EPFO मेंबर्स के लिए खुशखबरी! इस दिन से UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए खास सुविधा शुरू करने जा रहा है. अब पीएफ निकासी की लंबी और थकाऊ प्रक्रिया गुजरे जमाने की बात हो जाएगी.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों सदस्यों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रहा है. अब आपको अपने ही पीएफ के पैसे निकालने के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना होगा और न ही जटिल कागजी कार्रवाई में उलझना होगा.
People are also watching
2/10
इस तारीख से मिलेगा सुविधा का लाभ
श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अप्रैल 2026 से ईपीएफओ सदस्य सीधे UPI के जरिए अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. यह कदम EPFO को एक आधुनिक बैंक जैसी सुविधाओं से लैस करने और सदस्यों को उनके पैसों पर बेहतर नियंत्रण देने के लिए उठाया जा रहा है.
3/10
कैसे काम करेगी यह नई UPI सुविधा?
श्रम मंत्रालय एक विशेष प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिसका उद्देश्य निकासी प्रक्रिया को एटीएम से पैसे निकालने जितना आसान बनाना है. आपके कुल पीएफ बैलेंस का एक निश्चित हिस्सा (कम से कम 25%) हमेशा खाते में फ्रीज या सुरक्षित रहेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि रिटायरमेंट के समय आपके पास एक अच्छी धनराशि बची रहे.
4/10
UPI से निकासी
बाकी बचा हुआ हिस्सा निकासी के लिए उपलब्ध होगा. आप किसी भी UPI ऐप के माध्यम से अपना योग्य बैलेंस देख पाएंगे और अपना UPI पिन डालकर तुरंत पैसा बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे. एक बार पैसा बैंक अकाउंट में आने के बाद, आप उसे अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर पाएंगे या एटीएम से निकाल सकेंगे.
5/10
8 करोड़ सदस्यों को होने वाले लाभ
इस सुविधा को सुचारू रूप से चलाने के लिए EPFO अपने आईटी सिस्टम और सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहा है. इससे लगभग 8 करोड़ सदस्यों को सीधा फायदा होगा. अभी पीएफ निकालने के लिए फॉर्म भरकर लंबा इंतजार करना पड़ता है. नए सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक क्लेम मात्र 3 दिनों के भीतर निपट जाएंगे.
6/10
निकासी सीमा में वृद्धि
पहले ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. यानी बड़ी राशि की जरूरत होने पर भी काम जल्दी होगा.
7/10
नियमों में सरलता
सरकार ने पीएफ निकासी के पुराने 13 जटिल नियमों को खत्म कर उन्हें केवल 3 आसान श्रेणियों में बांट दिया है. जरूरी जरूरतें- जैसे गंभीर बीमारी, बच्चों की शिक्षा या शादी. घर संबंधी जरूरतें- घर खरीदना या निर्माण कराना. विशेष परिस्थितियां- अन्य आकस्मिक खर्च.
8/10
पीएफ खाते पर मिलता रहेगा ब्याज
इन श्रेणियों के तहत अब लगभग 100% ऑटो-सेटलमेंट होगा, जिसमें किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही, आपके पीएफ खाते पर मिलने वाली 8.25% की वार्षिक ब्याज दर जारी रहेगी, जो चक्रवृधि के कारण आपके भविष्य को सुरक्षित बनाएगी.
9/10
लाइफ-सेवर साबित होगी ये सुविधा
यह नई व्यवस्था बीमारी या घर में अचानक आए खर्चों के समय एक लाइफ-सेवर साबित होगी. कोविड-19 के दौरान शुरू हुए ऑनलाइन सेटलमेंट के अनुभव को देखते हुए, अब इसे पूरी तरह डिजिटल और फास्ट बनाया जा रहा है.
10/10
सदस्यों के लिए जरूरी कदम
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सुनिश्चित करें कि आपका UAN अपडेटेड है और आपका मोबाइल नंबर व बैंक खाता इससे लिंक है. आधिकारिक ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.