अब एक क्लिक में निकालिए PF का पैसा
सैलरीड क्लास के लोगों के लिए प्रॉविडेंट फंड यानी PF बहुत बड़ा सपोर्ट होता है. ये पैसा वैसे तो रिटायरमेंट लाइफ के लिए होता है, लेकिन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स को इमरजेंसी के वक्त PF का पैसा निकालने की परमिशन देती है. अभी ऑनलाइन मोड से PF का पैसा निकालने में 7 से 10 दिन लगते हैं. ऑफलाइन मोड पर पैसे के लिए एक महीने तक का इंतजार करना पड़ता है. इससे सब्सक्राइबर्स को काफी परेशानी होती है. इसलिए अब EPFO बहुत जल्द आपको UPI ऐप के जरिए PF विड्रॉल की सुविधा देने जा रहा है.आइए जानते हैं किस UPI ऐप से आप PF का पैसा निकाल सकेंगे? किन वजहों से PF विड्रॉल किया जा सकता है? ये सिस्टम कब से शुरू होगा? फंड से पैसे निकालने की लिमिट क्या होगी? इसका पूरा प्रोसेस क्या है और कितना चार्ज लगेगा?