EPFO का नया कदम
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है. लंबे समय से निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) पड़े PF खातों की समस्या को खत्म करने के लिए EPFO जल्द ही एक नया पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी में है. इस पोर्टल का नाम E-PRAAPTI (EPF Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts) रखा गया है, जिसका उद्देश्य पुराने और डिएक्टिवेट अकाउंट को ढूंढना, एड करना और इन्हें एक्टिव करना है.





