Essential Medical Tests For Women After Age Of 30 Every Women Should Have These 6 Test Checkup 6134022
30 की उम्र के बाद हर महिला को कराने चाहिए ये टेस्ट
30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिनका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ता है. ऐसे में 30 साल की उम्र पार करते ही महिलाओं को कुछ टेस्ट हर साल कराने चाहिए.
30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को कई तरह की परेशानियां घेरने लगती हैं. इन परेशानियों का असर उनकी निजी जिंदगी पर दिखने लगता है.
People are also watching
2/8
30 की उम्र पार होते ही महिलाओं को कुछ टेस्ट हर साल कराने चाहिए. इनसे बीमारियों का सही समय पर पता चल जाता है और हम इनकी चपेट में आने से बच सकते हैं.
3/8
पैप टेस्ट-
पैप टेस्ट से सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जा सकता है. पॉजिटिव आने पर आप इसका समय पर इलाज करा सकते हैं.
4/8
थायराइड
30 की उम्र के बाद थायराइड का रिस्क अधिक हो जाता है. ऐसे में हर साल थायराइड के बढ़ने या घटने का पता लगाने के लिए थायराइड प्रोफाइल टेस्ट करा सकती हैं.
5/8
कोलेस्ट्रॉल-
30 साल की उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल का खतरा अधिक बढ़ जाता है. इसके बढ़ने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में इसकी जांच जरूर कराएं.
6/8
ब्रेस्ट कैंसर
इन दिनों अधिकतर महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या होती है. 30 की उम्र के बाद इसके होने की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में हर तीन वर्ष में नियमित तौर पर इसकी जांच करवानी चाहिए.
7/8
सीबीसी-
सीबीसी यानी कंप्लीट ब्लड काउंट. डॉक्टर महिलाओं को समय समय पर सीबीसी की चांच कराने की सलाह देते हैं. इस टेस्ट से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और हीमोग्लोबिन के लेवल का पता चल जाता है.
8/8
पेल्विक एग्जाम
पेल्विक एग्जाम से यूटरस की सही स्थिति का पता चलता है, जिसके चलते इसे 30 की उम्र पार करने के बाद हर साल कराना चाहिए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.