एथेनॉल ब्लेंडिंग क्यों चर्चा में है?
केंद्र सरकार ने बताया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से लोगों को बड़ा फायदा हुआ है. हाल के समय में मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी. ऐसे हालात में भारत में पेट्रोल काफी महंगा हो सकता था. सरकार का कहना है कि एथेनॉल मिश्रण की वजह से पेट्रोल की कीमतें कंट्रोल में रहीं और आम लोगों को राहत मिली. इससे देश की तेल आयात पर निर्भरता कम हुई और घरेलू स्तर पर ईंधन उत्पादन को बढ़ावा मिला है.