Euro 2024: यूरो कप 2024 में बने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड, चैंपियन स्पेन ने बनाया नया कीर्तिमान
नई दिल्ली: यूरोपीय चैम्पियनशिप 2024 यानी के यूरो कप में रविवार रात स्पेन की फुटबॉल टीम ने एक नया इतिहास रच दिया. स्पेन की टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया. इंग्लैंड को लगातार दूसरे फाइनल में खिताब से वंचित रहना पड़ा.





