Every Woman Traveling By Ola Uber Or Rapido Should Know These Features They Will Instantly Become A Protective Shield In Times Of Trouble 7940017
Ola, Uber या Rapido से सफर करने वाली हर महिला जान ले ये फीचर्स, मुश्किल में तुरंत बनेगा सुरक्षा कवच!
आज के डिजिटल दौर में कैब या बाइक बुक करना बेहद आसान हो गया है. बस कुछ टैप और आपके दरवाजे पर सवारी हाजिर. लेकिन जैसे-जैसे सुविधाएं बढ़ी हैं, वैसे ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी सामने आई हैं. महिलाओं को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए ऐप्स द्वारा कई सुरक्षा फीचर्स दिए होते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने आपको सुरक्षित रख सकती है. आइए जानतें हैं क्या है वो फीचर्स?
राइड पर बैठने से पहले ऐप में दिख रही जानकारी जैसे गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम और फोटो को असली वाहन और व्यक्ति से जरूर मिलाएं. यह साधारण-सी जांच आपके सफर को सुरक्षित बना सकती है, खासकर रात के समय.
People are also watching
2/7
Ola और Uber में छुपा है आपकी सुरक्षा का बटन
इन ऐप्स में मौजूद 'इन-ऐप इमरजेंसी बटन' आपकी सुरक्षा के लिए एक बेहद जरूरी सुविधा है. अगर सफर के दौरान कुछ अजीब लगे तो एक क्लिक में आप पुलिस या इमरजेंसी हेल्पलाइन से जुड़ सकते हैं, वो भी बिना नंबर याद रखे.
3/7
ऑडियो रिकॉर्डिंग से चुपचाप बनाएं सबूत
अगर आपको किसी स्थिति में डर या असहजता महसूस हो रही हो तो आप ऐप में दिए गए ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह रिकॉर्डिंग आपकी बातों का सबूत बन सकती है, बिना किसी शोर या विवाद के.
4/7
लाइव लोकेशन शेयर करना न भूलें
Ola, Uber और Rapido में आपको रियल टाइम लोकेशन शेयर करने का विकल्प मिलता है. सफर से पहले अपने किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार को अपनी लोकेशन शेयर करें ताकि वह आपकी यात्रा पर नजर रख सकें और समय पर मदद कर सकें.
5/7
ट्रिप शेयर फीचर का करें स्मार्ट इस्तेमाल
ये ऐप्स आपको पूरी ट्रिप की डिटेल्स किसी को भी शेयर करने का विकल्प देते हैं. इस फीचर से सामने वाले को आपकी कैब, ड्राइवर और लोकेशन की पूरी जानकारी मिलती है जिससे आपकी सुरक्षा और भी मजबूत हो जाती है.
6/7
असामान्य व्यवहार तुरंत रिपोर्ट करें
अगर ड्राइवर का व्यवहार आपको असामान्य, डरावना या अनुचित लगे तो तुरंत ऐप के भीतर ही रिपोर्ट करने का विकल्प चुनें. ऐप कंपनियां इन रिपोर्ट्स को गंभीरता से लेती हैं और जरूरत पड़ने पर ड्राइवर पर कार्रवाई करती हैं.
7/7
सुरक्षित सफर के लिए खुद को जागरूक बनाएं
सिर्फ फीचर्स का होना काफी नहीं है, उनका सही समय पर इस्तेमाल करना जरूरी है. महिलाएं अगर इन सेफ्टी टूल्स को समझदारी से उपयोग करें तो वो बिना डर के, आत्मविश्वास से सफर कर सकती हैं. जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.