Evm Machine Failed While Voting What Election Commission Does Evm Karab Ho Jaye To Kya Karta Hai Ec Hindi News 8165975
वोटिंग के बीच खराब हो जाए EVM, तो क्या मतदान रोकता है चुनाव आयोग या मशीन बदलता है? जाने क्या हैं नियम
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025, EVM Malfunction Rule: भारत में चुनाव के दौरान EVM मशीनों (Electronic Voting Machines) का इस्तेमाल हर मतदान केंद्र पर किया जाता है. कई बार तकनीकी खराबी या बिजली की समस्या के कारण मशीनें काम करना बंद कर देती हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसे में क्या किया जाता है.
बीच मतदान में EVM मशीनों के खराब होने को लेकर चुनाव आयोग के पास कड़े नियम और त्वरित प्रक्रिया होती है. अगर मतदान के बीच EVM खराब हो जाती है तो Presiding Officer तुरंत इसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को देता है.
People are also watching
2/7
स्टैंडबाय मशीन
इसके बाद स्टैंडबाय मशीन (Reserve EVM) मौके पर लाकर लगाई जाती है और खराब मशीन सील कर अलग रखी जाती है. खराबी की वजह से रुका मतदान थोड़े समय के लिए रोका जाता है, लेकिन मतदाताओं का वोट सुरक्षित रहता है.
3/7
कैसे खराब हो जाती हैं मशीनें
दरअसल, कई बार तकनीकी खराबी या बिजली की समस्या के कारण मशीनें काम करना बंद कर देती हैं. ऐसे में आयोग ये भी सुनिश्चित करता है कि खराबी के कारण कोई वोट डुप्लिकेट या गायब न हो.
4/7
EVM क्या होती है?
Electronic Voting Machine यानी EVM भारत की आधुनिक वोटिंग प्रणाली का हिस्सा है, जो वोटिंग को पारदर्शी और तेज़ बनाती है. ये बैलट पेपर की जगह ले चुकी है.
5/7
EVM में खराबी क्यों आती है?
कभी-कभी मशीन में तकनीकी गड़बड़ी, बिजली की दिक्कत या बैटरी फेल होने के कारण EVM काम करना बंद कर सकती है.
6/7
खराब मशीन को कैसे संभालते हैं?
खराब EVM को तुरंत सील कर अलग रखा जाता है ताकि उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या गलती न हो सके.
7/7
आयोग की सख्त निगरानी
पूरा रिप्लेसमेंट प्रोसेस सीसीटीवी और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में होता है, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.