7,300 साल पहले भी आई थी जापान में तबाही
Japan Volcano: छह, अगस्त 1945 को हिरोशिमा और तीन दिन बाद नागासाकी में हुए विस्फोट ने जापान को तबाह कर दिया था. ऐसी ही एक तबाही जापान में 7,300 साल पहले भी आई थी और तब उसने 'जोमोन' लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था. ये लोग लगभग 14,000 ईसा पूर्व से 300 ईसा पूर्व के बीच उस क्षेत्र में निवास करते थे, जिसे आज हम जापान के नाम से जानते हैं. नए शोध में चेतावनी दी गई है कि भविष्य ऐसे खतरे फिर आ सकते हैं.