सैलरीड क्लास के लिए रिटायरमेंट फंड होता है PF
अगर आप किसी कंपनी में रेगुलर बेसिस पर काम करते हैं. हर महीने आपके अकाउंट में सैलरी आती है, तो आपका एक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट भी जरूर होता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से सभी सैलरीड इनकम वाले लोगों को प्रॉविडेंट फंड (PF) की ये सुविधा दी जाती है. इसके लिए एम्प्लॉयी की बेसिक सैलरी से हर महीने 12% अमाउंट काटा जाता है. ये पैसा PF अकाउंट में जमा होता है.