आधार कार्ड आपकी यूनिक आईडी
आधार कार्ड हमारे देश में एक यूनिक डॉक्यूमेंट है. इसे सभी जगह आईडी प्रूफ के रूप में एक्सेप्ट किया जाता है. आज मोबाइल फोन के लिए एक सिम कार्ड खरीदने से लेकर बड़ी से बड़ी बिजनेस डील तक में आधार कार्ड (Aadhaar Card ) की जरूरत पड़ती है. बैंक, सरकारी योजनाएं और गैस की सब्सिडी लेने में भी आधार कार्ड मांगा जाता है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कि किस्त पाने के लिए भी आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है.