Fastest Century In Odi By Indian Batsmen Kl Rahul Virat Kohli Virender Sehwag 8056486
वनडे में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में नहीं है रोहित शर्मा
Top 5 fastest centuries by Indians in ODI: वनडे में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं है. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इस फेहरिस्त में 5वें पायदान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1988 में 62 बॉल पर शतक लगाया था.
People are also watching
2/5
केएल राहुल
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी. राहुल ने इस मैच में 64 बॉल पर 102 रन बनाए थे. जिसमें 11 चौके और 4 छक्के लगाए थे.
3/5
विराट कोहली
विराट कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 गेंदों पर शतक लगाया था. उन्होंने इस मैच में 66 बॉलों पर नाबाद 115 रन बनाए थे. जिसमें कोहली ने 18 चौके और 1 छक्का लगाया था. उनकी इस पारी के बदौलत भारत ने 6 विकेट से जीत मिली थी.
4/5
वीरेंद्र सहवाग
भारत के पूर्व ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. सहवाग ने 60 गेंदों न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में शतक लगाया था. इस पारी में उन्होंने 74 बॉल पर 125 रन बनाए थे. जिसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल थे.
5/5
विराट कोहली
भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में 52 गेंदों पर शतक लगाया था. जिसमें 8 चौके और 7 छक्के देखने को मिले थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.