भट्टी की तरह सुलग रहा है मौसम
समूचा भारत तंदूर या भट्टी की तरह सुलग रहा है. मंगलवार को दिल्ली में पारा 46 डिग्री का आंकड़ा पार गया तो वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 48°C के पार पहुंच गया. मौसम विभाग की मानें तो यह तो सिर्फ शुरुआत है आने वाले दिनों में गर्मी अभी और सितम दिखाएगी.