फेंगशुई में क्यों खास है स्पाइडर प्लांट?
Feng Shui Tips: फेंगशुई में पौधों को केवल सजावट का हिस्सा नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलित करने वाले तत्व के रूप में देखा जाता है. स्पाइडर प्लांट इन्हीं शुभ पौधों में शामिल माना जाता है. इसकी लंबी, झरने जैसी पत्तियां घर में ऊर्जा के सहज प्रवाह का प्रतीक मानी जाती हैं. फेंगशुई मान्यता है कि यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करता है. इसलिए इसे घर और ऑफिस दोनों जगह रखने की सलाह दी जाती है.