Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

FIFA World Cup 2026: कितने किलो का होता है वर्ल्ड कप में खेला जाने वाला फुटबॉल? 90 फीसदी लोग नहीं जानते इसका जवाब

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो चुका है. जानिए मैच में इस्तेमाल होने वाली फुटबॉल का वजन कितना होता है, उसका आकार क्या होता है और गेंद से जुड़े अहम नियम क्या हैं.

By Rishabh Kumar | Updated: June 11, 2026 10:59 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का हुआ आगाज

फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे.

फुटबॉल का वजन कितना होता है?

अधिकांश लोग फुटबॉल मैच देखते हैं, लेकिन गेंद का सही वजन नहीं जानते. फीफा और IFAB के नियमों के अनुसार मैच शुरू होने के समय फुटबॉल का वजन 410 ग्राम से 450 ग्राम के बीच होना चाहिए.

Advertisement

गेंद का आकार भी तय होता है

फुटबॉल सिर्फ वजन के आधार पर नहीं चुनी जाती. इसकी गोलाई भी तय होती है. नियमों के अनुसार फुटबॉल की गोलाई 68 से 70 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए ताकि सभी मैचों में एक समान खेल हो सके.

हर गेंद को पास करनी पड़ती है टेस्टिंग

फीफा वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली हर गेंद कई तकनीकी जांच से गुजरती है. गेंद पर फीफा क्वालिटी प्रोग्राम का निशान होना जरूरी है, जिससे ये पता चलता है कि गेंद को बनाने में सभी मानकों का ख्याल रखा गया है.

Advertisement

मैच के दौरान गेंद खराब हो जाए तो क्या होता है?

अगर मैच के दौरान गेंद फट जाए या खराब हो जाए तो खेल तुरंत रोक दिया जाता है. इसके बाद नई गेंद लाई जाती है और रेफरी के निर्देश के अनुसार खेल दोबारा शुरू किया जाता है.

गेंद बदलने का अधिकार

फुटबॉल मैच में गेंद बदलने का अधिकार सिर्फ रेफरी के पास होता है. कोई खिलाड़ी, कोच या टीम अपने स्तर पर गेंद नहीं बदल सकती. बड़े टूर्नामेंटों में समय बचाने के लिए मैदान के चारों ओर कई अतिरिक्त गेंदें रखी जाती हैं. ये सभी गेंदें भी फीफा के नियमों के अनुसार होती हैं. जरूरत पड़ने पर रेफरी इनके इस्तेमाल की अनुमति देता है.