Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

जिस ट्रियोंडा बॉल से खेला जा रहा है फीफा वर्ल्ड कप, भारत में उसकी कितनी कीमत?

फुटबॉल वर्ल्ड कप का शानदार आगाज हो चुका है टूर्नामेंट में सोमवार की सुबह (भारत के मुताबिक) तक कुल 12 मैच खेले जा चुके हैं.

By Arun Kumar | Updated: June 15, 2026 3:47 PM IST

क्या है ट्रियोंडा बॉल का अर्थ

पहली बार तीन देशों में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) में 48 टीमें भाग ले रही हैं. इस टूर्नामेंट के लिए इस बार भी स्पोर्ट्स कंपनी एडिडास ने खास बॉल तैयार की है. एडिडास ने तीन देशों में टूर्नामेंट के आयोजन को ध्यान में रखकर इस बॉल का नाम ट्रियोंडा रखा है, जिसका अर्थ है- तीन लहरें. ट्रि या ट्राय का अर्थ 3 से है, जबकि ओंडा स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है लहर.

फीफा में इस्तेमाल हो रही स्मार्ट बॉल

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए इस बार स्मार्ट बॉल तैयार की गई है. टूर्नामेंट में इस्तेमाल हो रही हर बॉल में एक खास सेंसर लगा है, जो एक सिस्टम से जुड़ा हुआ है. यह बॉल कंप्यूटर को रियल टाइम डेटा देती है, जो बताती है कि उस पर कब किस गति से प्रहार हुआ है. इस डेटा को मैदान पर लगे AI कैमरा की मदद से ट्रेस कर खेल की सही स्थिति का अंदाजा लगाया जाता है. इससे मैच के मुश्किल क्षणों का हल निकालने में मदद मिलती है, जब मैच रेफरी को हैंड, ऑफ साइड, इन साइड या फाउल जैसी चीजों का पता लगाना होता है.

Advertisement

एडिडास ने किया डिजाइन, पाकिस्तान में बन रही बॉल

बॉल को भले ही जर्मन स्पोर्ट्स कंपनी एडिडास से डिजाइन किया है लेकिन इसे पाकिस्तान के सियालकोट में तैयार किया जा रहा है. एडिडास का पाकिस्तान में स्पोर्ट्स गुड्स बनाने वाली कंपनी फॉरवर्ड स्पोर्ट्स से करार है. ये कंपनी बीते कई फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए एडिडास की डिजाइन की गई बॉल तैयार कर रही है.

आम बाजार में भी उपलब्ध है वर्ल्ड कप वाली बॉल

ट्रियोंडा बॉल सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप के लिए ही नहीं बनी हैं. कंपनी ने दुनिया भर के बाजारों में फैन्स और उभरते हुए खिलाड़ियों को बेचने के मकसद से इन बॉल को बाजार में उतारा है. यहां फीफा वर्ल्ड कप की तरह बॉल में सेंसर तो नहीं लगे हैं लेकिन बॉल का बाहरी डिजाइन और मैटेरियल वही है, जो फीफा वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होता है.

Advertisement

एडिडास कर रहा ट्रियोंडा बॉल की बिक्री

दुनिया भर के बाजारों में एडिडास ही इन बॉल की बिक्री कर रहा है. कंपनी अपने स्टोर और ऑनलाइन माध्यमों से इन बॉल को सेल कर रही है. एडिडास की वेबसाइट पर भारत में इस बॉल की कीमत 2799 रुपये की है. इसमें इस बॉल पर लगने वाले सभी टैक्स भी शामिल हैं. यह बॉल वाइट, रॉयल ब्ल्यू, सोलर ब्ल्यू और पावर रेड कलर में उपलब्ध है.

भारत में 2600 से लेकर 6000 रुपये की है यह बॉल

कंपनी इस बॉल को यहां 4 वैरिएशन में सेल कर रही है. वह FIFA वर्ल्ड कप 26 ट्रेनिंग बॉल (2799/-), FIFA वर्ल्ड कप 26 लीग बॉल (2599/-), FIFA वर्ल्ड कप 26 ट्रियोंडा कॉम्पिटीशन बॉल (5599/-) और FIFA वर्ल्ड कप 26 लीग मैक्सिको/USA बॉल (3999/-)को सेल कर रही है. कंपनी का दावा है कि वह इस बॉल को दिल्ली गुरुग्राम में 1 से 2 दिन, मेट्रो शहरों में 2 से 3 दिन और बाकी जगहों में 3 से 5 दिन में डिलीवर कर देगी. इस पर फ्री डिलीवर और फ्री रिटर्न का भी ऑप्शन है. (सभी तस्वीरें @Xinhua से IANS द्वारा)