Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

FIFA World Cup में सभी टीमों पर होगी पैसों की बारिश, किस टीम की होगी कितनी कमाई? यहां जानें- सब कुछ

FIFA World Cup Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप के 23वें संस्करण की आज शुरुआत हो रही है. दुनिया भर में फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था FIFA ने इस बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए भारी धनराशि की घोषणा की है.

By Arun Kumar | Updated: June 11, 2026 12:51 PM IST

सभी 48 टीमों को 2.5 मिलियन डॉलर तय

FIFA ने पहले ही इस टूर्नामेंट में क्वॉलीफाई करने वाली टीमों के लिए पहला इनाम प्रीपेयरेशन प्राइज (तैयारी के लिए मिलने वाला पैसा) 2.5 मिलियन डॉलर तय कर दिया है. सभी 48 टीमों को 24-24 करोड़ रुपये मिलना तय है. यहां भाग लेने वाली टीमों को यह रकम मिलनी तय है. (तस्वीर: AI)

पहले ही दौर में बाहर होने वाली टीमों 10 मिलियन डॉलर की गारंटी

इस बार फीफा वर्ल्ड कप में 48 टीमें खेल रही हैं. इनमें से 16 टीमें पहले ही राउंड के बाद बाहर हो जाएंगी. FIFA ने यहां 4-4 टीमों के 16 ग्रुप बनाए हैं और सभी 16 ग्रुपों में सबसे निचले पायदान पर रहने वाली टीमें बाहर होंगी. उन्हें यहां से 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके साथ अतिरिक्त 2.5 मिलियन डॉलर (₹24 करोड़) तैयारी के लिए मिलना पहले ही तय है. इसका मतलब हुआ कि ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली टीमें 120 करोड़ रुपये लेकर जाएंगी. (तस्वीर: AI)

Advertisement

राउंड ऑफ 32 से बाहर होने वाली टीमों को 11 मिलियन डॉलर

इसी तरह टूर्नामेंट के दूसरे दौर से भी 16 टीमें बाहर होंगी. इन टीमों को यहां से 11 मिलियन डॉलर प्रति टीम (करीब 105 करोड़ रुपये) मिलेंगे.इसका मतलब हुआ कि ये टीमें इस टूर्नामेंट से कुल (11+2.5= कुल 13.5 मिलियन डॉलर)129 करोड़ रुपये लेकर विदा होंगी. (तस्वीर: AI)

राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाले टीमों को 15 मिलियन डॉलर

इसी तरह जो टीमें टूर्नामेंट के तीसरे दौर यानी राउंड ऑफ 16 तक पहुंचेंगी, उन्हें 15 मिलियन (करीब 143 करोड़ रुपये) डॉलर का इनाम मिलेगा. यह रकम कुल हुई (15+2.5= 17.5 मिलियन) 165 करोड़ रुपये. (तस्वीर: Unsplash.com से)

Advertisement

अंतिम 8 (क्वॉर्टर फाइनल) में पहुंचने वाली टीमों को 19 मिलियन डॉलर

अंतिम 8 में पहुंचने वाली टीम को 19 मिलियन डॉलर यानी करीब 182 करोड़ रुपये मिलेंगे. अतिरक्त 2.5 मिलियन डॉलर के साथ यह रकम 204 करोड़ रुपये के करीब पहुंचेगी. (तस्वीर: Unsplash.com से)

चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 28 मिलियन डॉलर

चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 28 मिलयन डॉलर यानी 258 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही 2.5 मिलियन डॉलर कुल 30.5 मिलियन डॉलर मिलेंगे. यह रकम कुल मिलाकर 280 करोड़ रुपये होगी. (तस्वीर: Unsplash.com से)

तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम 29 मिलियन डॉलर

सेमीफाइल हारने वाली टीमें तीसरे स्थान के लिए मैच खेलेंगी और यहां विजेता टीम तीसरे पायदान पर, जबकि हारने वाली टीम चौथे पायदान पर मानी जाएगी. तीसरे पायदान पर अपना अभियान खत्म करने वाली टीम को 29 मिलियन डॉलर (करीब 277 करोड़ रुपये) + 2.5 मिलियन कुल 31 मिलियन डॉलर करीब 299 करोड़ रुपये लेकर जाएगी. (तस्वीर: Unsplash.com से)

रनरअप टीमो को 33 मिलियन डॉलर

फाइनल में पहुंचकर खिताब से चूकने वाली टीम को 33 मिलियन डॉलर यानी (315 करोड़ रुपये) रुपये मिलेंगे. ऐसे में वह इस टूर्नामेंट से कुल 337 करोड़ रुपये अपने साथ लेकर जाएगी. (तस्वीर: x.com से)

चैम्पियन टीम 500 करोड़ रुपयों की मालिक बनेगी चैम्पियन टीम

फीफा वर्ल्ड कप की विजेता टीम को 500 करोड़ रुपये मिलेंगे. FIFA ने चैम्पियन बनने वाली टीम के लिए 50 मिलियन डॉलर यानी 478 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि 2.5 मिलियन डॉलर प्रिपरेशन मनी के तौर पर पहले ही रिजर्व हैं. ऐसे में 52 मिलियन डॉलर की भारतीय मूल्यों में कीमत हुई करीब 502 करोड़ रुपये होगी. (तस्वीर: x.com से)