Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

FIFA 2026: मेसी से रोनाल्डो तक सब फेल, मैदान पर इस खिलाड़ी से तेज कोई नहीं दौड़ पाया

FIFA World Cup 2026 में सिर्फ हार और जीत ही नहीं, खिलाड़ियों की रफ्तार भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. टूर्नामेंट के दौरान सबसे तेज दौड़ लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें कई बड़े स्टार उम्मीद से पीछे रह गए. जानिए किस खिलाड़ी ने मैदान पर सबसे ज्यादा स्पीड हासिल की और किसकी रफ्तार ने सभी को चौंका दिया.

By Ikramuddin | Updated: July 15, 2026 10:31 PM IST

मैदान पर सबसे तेज दौड़ने वाला खिलाड़ी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों की शानदार स्किल के साथ उनकी रफ्तार भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. इस टूर्नामेंट में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने ऐसी तेज दौड़ लगाई कि बाकी मेसी और रोनाल्डो जैसे बड़े-बड़े फुटबॉलर पीछे रह गए. मैच के दौरान एम्बाप्पे ने 37.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगा दी थी. उनकी ये स्पीड उन्हें वर्ल्ड कप 2026 का सबसे तेज दौड़ने वाला खिलाड़ी बनाती है. मैदान पर उनकी तेजी विरोधी टीम के डिफेंडरों के लिए बड़ी परेशानी साबित होती है.

एम्बाप्पे की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाए बड़े नाम

फुटबॉल की दुनिया में एम्बाप्पे को पहले से ही सबसे तेज खिलाड़ियों में गिना जाता है. वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने अपनी स्पीड से एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के खतरनाक अटैकर्स में शामिल किया जाता है. उनकी 37.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार बाकी खिलाड़ियों से काफी ज्यादा रही. गोल करने की काबिलयत के साथ उनकी तेज दौड़ने की ताकत उन्हें मैदान पर और भी खतरनाक बना देती है.

Advertisement

हकीमी और हॉलैंड ने भी दिखाई जबरदस्त रफ्तार

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोरक्को के अचरफ हकीमी और नॉर्वे के एर्लिंग हॉलैंड रहे. दोनों खिलाड़ियों ने 35.6KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाई. हकीमी अपनी रफ्तार और अटैक के लिए जाने जाते हैं, वहीं हॉलैंड अपनी ताकत और शानदार फिनिशिंग के लिए मशहूर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने साबित किया कि मॉर्डन फुटबॉल में सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि स्पीड भी जीत का बड़ा हथियार बन चुकी है.

18 साल के लामिन यामल ने दिखाया कमाल

स्पेन के युवा स्टार लामिन यामल ने भी अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने वर्ल्ड कप 2026 में 35.5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ लगाकर सबको हैरान कर दिया. कम उम्र में ही यामल ने दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी ड्रिब्लिंग, फुटबॉल पर पकड़ और तेजी उन्हें विरोधी टीम के लिए खतरनाक खिलाड़ी बनाती है.

Advertisement

लुकाकू और हैरी केन की स्पीड भी रही शानदार

बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने भी अपनी फिटनेस और तेज रफ्तार से लोगों को हैरान किया है. दोनों खिलाड़ियों की अधिकतम रफ्तार 31.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही. हालांकि दोनों खिलाड़ी अपनी ताकत, अनुभव और गोल करने की क्षमता के लिए ज्यादा पहचाने जाते हैं. मगर इस आंकड़े से पता चलता है कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी फिटनेस का स्तर काफी अच्छा है.

मेसी का जादू मगर दिखी रफ्तार की कमी

मालूम हो कि अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी इस लिस्ट में 30.9 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ नजर आए. मेसी भले ही सबसे तेज खिलाड़ियों में शामिल नहीं रहे, लेकिन उनकी असली ताकत उनकी सोच, पास देने की कला और फुटबॉल पर पकड़ है. फुटबॉल में सिर्फ तेज दौड़ना ही सफलता की गारंटी नहीं है. मेसी ने अपने करियर में अपनी समझ और शानदार तकनीक से दुनिया भर में नाम बनाया है.

ग्रैनिट जहाका की स्पीड सबसे कम

स्विट्जरलैंड के ग्रैनिट जहाका ने इस लिस्ट में 28.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की. वह सबसे तेज खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं, लेकिन उनकी भूमिका टीम के लिए बेहद अहम रहती है. मिडफील्ड में उनका अनुभव, पासिंग और गेम को बैलेंस करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है. यह आंकड़े दिखाते हैं कि फुटबॉल में हर खिलाड़ी की भूमिका अलग होती है और सिर्फ स्पीड से ही किसी खिलाड़ी की महानता तय नहीं होती. जानकारी का सोर्स फीफा और Sofascore FIFA 2026. सभी फोटो सोर्स एआई.