किसने बनाई ट्रॉफी
सिल्वियो गज्जानिगा ने फुटबॉल की सबसे मशहूर फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को बनाया था. वे एक इटालियन मूर्तिकार थे. लोग उन्हें प्यार से 'Mr. Cups' भी कहते थे क्योंकि उन्होंने कई बड़ी ट्रॉफियां डिजाइन कीं.
By Nandan Singh | Updated: June 11, 2026 3:02 PM IST
सिल्वियो गज्जानिगा ने फुटबॉल की सबसे मशहूर फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को बनाया था. वे एक इटालियन मूर्तिकार थे. लोग उन्हें प्यार से 'Mr. Cups' भी कहते थे क्योंकि उन्होंने कई बड़ी ट्रॉफियां डिजाइन कीं.
साल 1970 के विश्व कप में ब्राजील ने तीसरी बार जीत हासिल की. नियम के अनुसार 'जूल्स रिमे ट्रॉफी' ब्राजील को हमेशा के लिए दे दी गई. इसलिए फीफा को नई ट्रॉफी की जरूरत पड़ी.
फीफा ने इसके लिए पूरे विश्व के कलाकारों से नई ट्रॉफी के डिजाइन मंगवाए. कुल 53 डिजाइन आए, जिनमें से सिल्वियो गज्जानिगा का डिजाइन सबसे बेहतर चुना गया.
सिल्वियो गज्जानिगा ने साल 1971 में यह ट्रॉफी बनाई. उन्होंने इसे अपने हाथों से बनाया. यह 18 कैरेट सोने की बनी है और बहुत खूबसूरत लगती है.
यह ट्रॉफी सिर्फ एक कप नहीं है. यह जीत, मेहनत, खुशी और फुटबॉल के जुनून का प्रतीक है. खिलाड़ी जब इसे उठाते हैं तो उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक होती है.
फीफा विश्व कप ट्रॉफी में दो खिलाड़ी विश्व को हाथों पर उठाए हुए दिखते हैं. यह डिजाइन बहुत सुंदर, मजबूत और फोटो में काफी अच्छा नजर आता है.
सिल्वियो के परिवार (बेटा और पोता) ने फीफा म्यूजियन में ट्रॉफी देखकर बहुत भावुक होकर यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि बचपन में वे पिता को ट्रॉफी बनाते हुए मदद करते थे.
सिल्वियो गज्जानिगा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी बनाई ट्रॉफी हर चार साल में फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी खुशी लाती है. वे फुटबॉल इतिहास के अमर कलाकार बन गए हैं. (ये सारी जानकारी fifa.com से ली गई है, Photo: Ai)