15 सितंबर 2025 है रिटर्न भरने की लास्ट डेट
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की प्रोसेस शुरू हो चुका है. 15 सितंबर 2025 रिटर्न भरने की लास्ट डेट है. हर साल जब आप ITR फाइल करते हैं, तो आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना पड़ता है. अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. आपको अपना पासवर्ड रिसेट भी नहीं करना है. आप अपने नेट बैंकिंग की मदद से आसानी से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं.