सुपर 30
2019 में आनंद कुमार की ज़िंदगी पर आधारित आई फिल्म सुपर 30 दिखाती है कि कैसे आपके पास ज्ञान होकर भी आप दुनिया से इसलिए दूर हो जाते हैं, क्योंकि आपके पास उतने संसाधन नहीं है. साथ ही ये दिखाती है कि कैसे बेहतरीन शिक्षा के साधनों तक पहुंच बहुत सीमित है. वहीं यह फ़िल्म उन ज़रूरतमंद और बेहद होनहार छात्रों को कोचिंग देने के उनके सफ़र को दिखाती है, जो बहुत मुश्किल माने जाने वाले IIT एंट्रेंस एग्ज़ाम को पास करना चाहते हैं