अपने रिटायरमेंट को लेकर कितना सीरियस हैं आप?
आज के समय में कोई भी नौकरी बहुत स्ट्रेसफुल हो गई है. ऐसे में ज्यादातर लोग रिटायरमेंट एज से पहले रिटायरमेंट लेकर अपनी लाइफ एन्जॉय करना चाहते हैं. अपनी हॉबी और पैशन फॉलो करना चाहते हैं. जाहिर तौर पर रिटायरमेंट की लाइफ को अपनी शर्तों पर जीने के लिए बहुत सारा फंड चाहिए. जल्दी रिटायरमेंट लेना है, तो सर्विस के दौरान ही हमें सॉलिड प्लानिंग करके काम करना होगा.