Finland Offers Free Trip To Travelers Learn Happiness Secret Apply Before Deadline Now 8351595
फ्री में विदेश घूमने का मौका! दुनियाभर के घुमक्कड़ों को बुला रहा है ये देश, बैग पैक करो और घूम आओ
Free Foreign Trip: अगर आप रोज की भागदौड़ से थक गए हैं और फ्री में विदेश घूमना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दुनिया का सबसे खुशहाल फिनलैंड लोगों को मुफ्त में घूमने के लिए बुला रहा है और साथ ही खुश रहने का तरीका भी सिखा रहा है.
अगर आप रोज की भागदौड़ से थक गए हैं और कहीं घूमना चाहते हैं, तो यह मौका खास है. अब आप बिना पैसे खर्च किए विदेश घूम सकते हैं और रिलैक्स कर सकते हैं.
People are also watching
2/7
दुनिया का सबसे खुशहाल देश
Finland को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है. यहां के लोग खुश रहने का तरीका जानते हैं और अब वही अनुभव दुनिया के लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं.
3/7
क्या है 7-डे चैलेंज
“Chill like a Finn” नाम का यह 7 दिन का खास चैलेंज है.इसमें चुने गए लोगों को जून में फिनलैंड घूमने का मौका मिलेगा और यह ट्रिप पूरी तरह फ्री होगी.
4/7
फिनिश लेकलैंड का मजा
इस ट्रिप का सबसे खास हिस्सा फिनिश लेकलैंड है. यह यूरोप का बड़ा झील इलाका है, जहां लोग शांति, प्रकृति और सुकून का असली मजा लेने आते हैं.
5/7
फिनिश समर लाइफस्टाइल
यहां लोग गर्मियों में झील किनारे रहते हैं, आराम करते हैं, साइकिल चलाते हैं और तैराकी करते हैं. यह सिंपल लाइफ उन्हें पूरे साल के लिए फ्रेश और खुश रखती है.
6/7
कैसे करें अप्लाई
आपको इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाना है और बताना है कि आप वहां कैसे एंजॉय करेंगे. फिर वेबसाइट पर फॉर्म भरकर वीडियो लिंक शेयर करना होगा.
7/7
आखिरी तारीख याद रखें
इस फ्री ट्रिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 मार्च 2026 है. अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो जल्दी अप्लाई करें और यह शानदार मौका मिस न करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.