भारत की पहली बुलेट ट्रेन कब चलेगी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन का उद्घाटन अगस्त 2027 में होगा और शुरुआती रन गुजरात के सूरत से वापी तक 100 किलोमीटर के हिस्से पर होगा. इससे पहले प्लान था कि सूरत-बीलीमोरा के 50 किमी पर चले लेकिन अब इसे बढ़ाकर 100 किमी कर दिया गया है ताकि ज्यादा टेस्टिंग हो सके.