Follow Dara Singh Body Building Tips For Strongs Muscles In Hindi 8207547
दारा सिंह जैसी तगड़ी बॉडी चाहिए? अपनाएं ये देसी नुस्खे! महीनेभर में लोहे जैसा फौलादी हो जाएगा शरीर
Dara Singh Body Building Tips: दारा सिंह जैसी तगड़ी बॉडी के लिए लोग क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं. मगर इन विदेशी तरीकों से कोई फायदा नहीं. ऐसी ताकत के लिए आपको कुछ देसी तरीकों को अपनाना चाहिए.
महान पहलवान और अभिनेता दारा सिंह की तरह तगड़ा और फौलादी शरीर हर मर्द का सपना होता है. जिम, प्रोटीन पाउडर और महंगे सप्लीमेंट के बिना भी हमारे गांव-देहात के देसी नुस्खों से ये सपना पूरा हो सकता है.
People are also watching
2/10
लगातार ये नुस्खे करें ट्राई
अगर आप लगातार 30 दिन मेहनत करके इन देसी तरीकों को अपनाते हैं, तो बड़ी आसानी से दारा सिंह जैसी बेहतरीन बॉडी पा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने चाहिए.
3/10
सुबह का देसी रूटीन
सुबह 5 बजे उठो. खाली पेट 4-5 केले खाओ और ऊपर से एक गिलास दूध में 10-12 बादाम पीसकर पियो. इसके बाद 10 मिनट दंड-बैठक (हिंदू पुशअप और स्क्वाट) करो. फिर खेत में या पार्क में दौड़ लगाओ. पसीना निकलेगा तो शरीर की गंदगी बाहर आएगी.
4/10
सुबह का देसी नाश्ता
दारा सिंह जैसी बॉडी पाने के लिए सुबह 4 उबले अंडे, एक प्लेट देशी चने के सत्तू पानी में घोलकर पिएं. इसके अलावा थोड़ा गुड़ घोलकर पिएं. इससे आपको भरपूर ताकत और ऊर्जा मिलेगी.
5/10
दोपहर का देसी खाना
दोपहर के देसी खाने में आप देशी घी से बनी 6-7 रोटी, दाल, मौसमी सब्जी और एक कटोरी दही जरूर लें. ये आहार को संपूर्ण बनाता है और भरपूर ताकत देता है. इसके जरिए आप बेहतर ऊर्जा पा सकते हैं.
6/10
शाम का देसी नाश्ता
दारा सिंह भी इसी तरह के आहार को लेते थे. आप भी इस आहार को अपने डेली रूटीन में फॉलो कर सकते हैं. अगर शाम को कुछ खाने का मन करें, तो भुने चने, मूंगफली और एक गिलास छाछ का सेवन कर सकते हैं.
7/10
रात का देसी खाना
बेहतरीन बॉडी के लिए आप रात को खिचड़ी, दाल-चावल, सलाद ले सकते हैं. इससे आपके शरीर में सभी तरह के पोषक तत्वों की पूर्ती होगी और आप भरा हुआ महसूस करेंगे.
8/10
व्यायाम है जरूरी
सिर्फ ऐसा खाना खाने से बॉडी नहीं बनेगी. बल्कि व्यायाम और वर्कआउट से भी आपके मसल बिल्डिंग में मदद मिलेगी. इसको अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें. इससे आपका शरीर मजबूत और लोहे जैसा फौलादी बनेगा.
9/10
नींद और पर्याप्त पानी
दारा सिंह जैसी बॉडी के लिए पर्याप्त नींद और पानी की भी आवश्यकता होती है. इसके लिए रात 10 बजे तक सो जाओ, सुबह 5 बजे उठो. दिन में कम से कम 4-5 लीटर पानी पियो. तंबाकू, शराब, कोल्ड ड्रिंक बिल्कुल बंद करें.
10/10
DISCLAIMER:
यह आंकड़े विभिन्न स्रोतों के हालिया अपडेट पर आधारित हैं. India.com इन बातों की पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.