Follow Sara Ali Khan Weight Loss Tips To Reduce Weight Rapidly In Hindi 8032683
सारा अली खान ने ये 2 चीजें छोड़कर घटाया 45 किलो वजन....जानिए इनका जबरदस्त फिटनेस सीक्रेट
Sara Ali Khan Weight Loss Tips: सारा अली खान अपने वजन को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने अपना 90 किलो वजन बड़ी आसानी से घटा लिया. आज हम उनका फिटनेस रूटीन जानेंगे, जिसकी बदौलत उन्होंने इतना वेट कम किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सिर्फ अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि अपने कमाल के वेट लॉस के लिए भी जानी जाती हैं.
People are also watching
2/9
PCOS से पीड़ित
सारा अली खान वेट लॉस जर्नी इतना आसान नहीं था. वह PCOS से पीड़ित थी, मगर उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव करके कई किलो अपना वजन कम किया है. इसके लिए उन्होंने इन दो चीजों को त्याग दिया, जिससे उनके वजन पर काफी असर पड़ा.
3/9
डाइट में किए बड़े बदलाव
सारा ने अपने वजन को घटाने के लिए 2 चीजों को अपनी डाइट से एकदम हटा दिया. चीनी और दूध के सभी प्रोडक्ट्स को सारा ने अपनी डाइट से बिल्कुल दूर कर दिया, इससे उनको अपने वजन में काफी फर्क महसूस हुआ.
4/9
जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी
सारा ने अपना वजन घटाने के लिए सभी तरह के जंक और प्रोसेस्ड फूड से कोसों दूरी बना ली. इससे उनके शरीर में किसी भी तरह का फैट जाना बंद हो गया और धीरे धीरे उनका PCOS भी ठीक होने लगा.
5/9
वर्कआउट है जीवन का जरूरी हिस्सा
सारा के जीवन में वर्कआउट का विशेष महत्व है. सारा हर दिन वर्कआउट करती हैं. वर्कआउट उनके शरीर को एक्टिव और फैटफ्री रखने में मदद करता है. कार्डियो, रनिंग, पिलाटेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी चीजें उनकी डेली लाइफ का जरूरी हिस्सा हैं.
6/9
हार्मोनल बैलेंस है जरूरी
सारा का मानना है कि सिर्फ वजन वर्कआउट या डाइट बैलेंस करने से नहीं कम होता, इसके लिए आपको अपने शरीर की हार्मोनल प्रक्रिया को समझना बहुत जरूरी है. हार्मोनल बैलेंस से आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं.
7/9
मानसिक शांति का महत्व
सारा सिर्फ फिजिकल वर्कआउट पर विश्वास नहीं करती बल्कि उनके लिए योगा और मेडिटेशन जैसी असरदार प्रक्रियाएं भी बेहद जरूरी हैं. इसके जरिए उनका मन शांत रहता है और वे चीजों को अच्छे से समझ और देख पाती हैं.
8/9
उनकी मां बनी ताकत
सारा ने बताया कि वेट लॉस जर्नी इतना आसान नहीं था. जब उनका वजन काफी ज्यादा था, उस समय उनका कॉन्फिडेंस बहुत गिर गया था. ऐसे में उनकी मां अमृता ने उनकी काफी मदद की और वेटलॉस की जर्नी में प्रोत्साहन देती रहीं.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.