सेना ने खरीदा अटैक ड्रोन
भारतीय सेना ने लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक खास हमलावर ड्रोन खरीदा है. सेना ने बेलारूस में बने बर्कुट-BM अटैक ड्रोन को अपने हमलावर बेड़े में शामिल किया है. ये ड्रोन दुश्मन के इलाके में अंदर तक घुसकर हमला करने में सक्षम है.