टूरिज्म
दुनिया में लगभग हर इंसान को घूमना पसंद होता है. नई जगहें देखने से न सिर्फ मन को सुकून मिलता है, बल्कि टूरिज्म से लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है.
By Rishabh Kumar | Updated: December 28, 2025 6:00 PM IST
दुनिया में लगभग हर इंसान को घूमना पसंद होता है. नई जगहें देखने से न सिर्फ मन को सुकून मिलता है, बल्कि टूरिज्म से लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है.
अगर दुनिया के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले देश की बात करें, तो फ्रांस पहले नंबर पर आता है. हर साल यहां करीब 10 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंचते हैं.
पर्यटकों की भारी संख्या के कारण फ्रांस को हर साल करीब 71 बिलियन यूरो की कमाई होती है. यह रकम भारतीय रुपये में लगभग 6.46 लाख करोड़ रुपये के बराबर है.
फ्रांस में इतिहास, कला, रोमांस, फैशन, प्रकृति और शानदार भोजन का अनोखा मेल देखने को मिलता है. साथ ही यहां की ट्रांसपोर्ट सुविधा आसान और सुरक्षित मानी जाती है.
फ्रांस की राजधानी पेरिस को सिटी ऑफ लव कहा जाता है. एफिल टॉवर, लूवर म्यूजियम और सीन नदी जैसे स्थल दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
पेरिस के पास स्थित वर्साय का महल अपनी भव्यता के लिए मशहूर है. वहीं मोंट-सेंट-मिकेल समुद्र के बीच बना एक अनोखा द्वीप-किला है.
फ्रांस में आल्प्स की बर्फीली चोटियां, फ्रेंच रिविएरा के समुद्र तट, लोआर घाटी के महल और हरे-भरे गांव प्रकृति प्रेमियों को खूब पसंद आते हैं.