RTO चालान के बहाने हो रही ठगी
अगर आप रेगुलर कार या बाइक ड्राइव करते हैं, तो ट्रैफिक नियमों की जाने-अनजाने अनदेखी करने पर आपका चालान जरूर कटा होगा. पहले ट्रैफिक पुलिस चालान काटकर आपको थमाती थी. अब हाईटैक कैमरों की वजह से ज्यादातर प्रोसेस कंप्यूटर पर शिफ्ट हो गया है. अब आपके मोबाइल नंबर पर SMS और ईमेल आईडी पर ट्रैफिक चालान भेज दिया जाता है. वैसे हर चालान सही हो, ये जरूरी नहीं है. आजकल साइबर क्रिमिनल्स डिजिटल मीडियम को ठगी का नया हथियार बना रहे हैं. लॉटरी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, पार्सल डिलिवरी स्कैम, ई-सिम कंवर्जन स्कैम के बाद स्कैमर्स RTO चालान के बहाने ठगी कर रहे हैं.