समंदर का साइलेंट किलर कौन?
इस समय दुनिया में एक साथ 3 जंग चल रही है. 24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी, जो अब तक जारी है. 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई थी. अब 28 फरवरी 2026 से इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध लड़ रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी टकराव देखा गया था. जंग में शामिल देश अपने दुश्मन पर हवा, जमीन और पानी तीनों तरफ से अटैक करता है. पानी के जरिए दुश्मन पर वार करने के लिए पनडुब्बी यानी सबमरीन तैनात किए जाते हैं. इन्हें समंदर का साइलेंट किलर कहा जाता है.