कहानी आमची मुंबई की
आज जिसे सपनों की नगरी, बॉलीवुड और देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, कभी वहां सिर्फ समंदर था. आज जहां करोड़ों लोग रहते हैं, वहां कभी अरब सागर की लहरें उठती थीं. जहां आज मरीन ड्राइव पर लाखों गाड़ियां दौड़ती हैं, वहां एक समय में सिर्फ खारा पानी ही दिखता था. जिस जमीन पर आज ऊंची-ऊंची इमारतें, शेयर मार्केट और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के आलीशान बंगले खड़े हैं, वहां सदियों पहले सिर्फ सात छोटे-छोटे आइलैंड हुआ करते थे. सवाल है कि आखिर समंदर के बीच बसे इन आइलैंड ने दुनिया के सबसे बड़े महानगरों में जगह कैसे बनाई? भारत को मुंबई आखिर मिली कैसे? इसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है.





