गदर 2
Gadar 2 Cast Fees: साल 2001 में अनिल शर्मा की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर के गाने, डायलॉग्स और कहानी आज भी लोगों के जहन में है. फिल्म ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़े थे और इसलिए ही मेकर्स ने Gadar 2 बना दी. फिल्म गदर 2 आने वाली 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. बता दें कि हाल ही में फिल्म का एक मोशन पोस्ट भी जारी हुआ था और अब फिल्म के प्रमोशन में भी सितारे जोर शोर से जुट गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसकी कास्ट को फीस कितनी मिली है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि आखिर किसने वसूली है कितनी फीस.






