Ganesh Chaturthi 2024 Vastu Tips 5 Things To Keep In Mind While Purchasing Ganesh Ji Ki Murti 7225369
गणेश चतुर्थी पर अनजाने ना हो बप्पा का अमपान, गणपति की मूर्ति खरीदते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान
Ganesh Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का अत्यधिक महत्व है. शनिवार (7 सितंबर) से गणेश चतुर्थी का आरंभ होने जा रहा है. ऐसे में अगर आप बप्पा को घर ला रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें.
कल यानि शनिवार (7 सितंबर, 2024) से गणेश उत्सव की शुरूआत होने जा रही है. गणेश चतुर्थी वाले दिन घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करना काफी शुभ माना गया है.
People are also watching
2/8
ऐसे में अगर आप भी गणेश चतुर्थी के दिन घर में बप्पा की मूर्ति लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मूर्ति खरीदते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें. आइए जानते हैं कि वो बातें क्या हैं?
3/8
घर में कैसे लाएं गणेश जी की मूर्ति?
घर में गणेश जी को स्थापित करने के लिए आप उनकी बैठी हुई या फिर लेटे हुई मूर्ति खरीदें. ध्यान रहे कि मूर्ति में लड्डू और चूहा जरूर बना हों. यह वाली प्रतिमा घर के लिए बेहद शुभ मानी जाती है.
4/8
किस तरफ होनी चाहिए गणेश की सूंड?
भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते समय उनकी सूंड की दिशा का ध्यान रखें. बप्पा की मूर्ति में सूड़ बाईं दिशा में होनी चाहिए, अगर ये दाईं दिशा में होती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता.
5/8
बाजार से कौन से रंग की मूर्ति लें?
गणपति बप्पा की मूर्ति का रंग सफेद या फिर सिंदूरी होना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि, सफेद रंग जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है. वहीं, सिंदूरी रंग आत्म-विकास की इच्छा को पूरा करता है.
6/8
कौन-सी धातु की मूर्ति खरीदना है शुभ?
कोशिश करें कि आप गणेश जी की क्रिस्टल से बनी मूर्ति ही खरीदें. क्योंकि क्रिस्टल धातु से बनी मूर्ति की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है.
7/8
घर की किस दिशा में स्थापित करें भगवान गणेश?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्ति को घर में ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें. यह घर की सुख-शांति के लिए शुभ मानी जाती है.
8/8
डिस्क्लेमर: यह लेख जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.