Ganesh Chaturthi 2025 What Is The Meaning Of Ganpati Bappa Morya
क्या आप जानते हैं 'गणपति बप्पा मोरया' में 'मोरया' का मतलब, आज जान लीजिए जयकारे का सही अर्थ
भगवान् गणेश विघ्नहर्ता माने गए हैं. हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा के भक्त बड़े उत्साह से भगवान गणेश का आगमन करते हैं. इस दौरान भक्त बड़े उत्साह से लगाते 'गणपति बप्पा मोरया' के नारे लगाते हैं लेकिन क्या आप जातने है क्या होता है. इसका सही मतलब?
गणपति जी की पूजा में लगाया जाने वाला जयकारा 'गणपति बप्पा मोरया' केवल एक जयकारा नहीं, बल्कि भक्ति, अपनापन और श्रद्धा का गहरा प्रतीक है. जब भी भक्त ये नारा लगाते हैं तो पूरा गणपति पंडाल गूंज उठता है.
People are also watching
2/6
पहले शब्द का अर्थ
गणपति बप्पा मोरया के नारे में गणपति का अर्थ है. सभी गणों के स्वामी यानी भगवान गणेश जो कि सभी देवों में प्रथम पूज्य भी हैं. दूसरे शब्द यानी बप्पा का अर्थ मराठी भाषा में पिता या संरक्षक होता हैं.
3/6
परिवार का सबसे बड़ा सदस्य
यह शब्द दर्शाता है कि ये भगवान गणेश के सभी भक्त उन्हें अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य या फिर पूरे परिवार का संरक्षक मानते हैं.
4/6
क्या है रहस्य
इस उद्घोष में मोरया शब्द का रहस्य गोसावी नामक महान संत से जुड़ा हुआ है. ये गजानन महाराज के परम भक्त थे और जीवन भर उन्हीं की भक्ति में लीन रहें. इनका जन्म 14वीं शताब्दी में महाराष्ट्र के चिंचवाड़ गाँव में हुआ था.
5/6
भगवान ने दिए दर्शन
ऐसा माना जाता है कि वे हर साल 95 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके मयूरेश्वर मंदिर जाते थे. ऐसा उन्होंने लगभग 117 साल किया, बाद में वृद्धावस्था में ऐसा नहीं कर पाए तो भगवान से स्वयं उन्हें दर्शन दिए थे.
6/6
गणेश भक्ति का प्रतीक
इसके बाद मोरया गोसावी ने गणेश जी की मूर्ति को अपने गाँव में स्थापित किया और वहाँ से उनका नाम 'मोरया' गणेश भक्ति का प्रतीक बन गया
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.