गंगा दशहरा पर बन रहा है शुभ संयोग
पौराणिक कथाओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी और इसलिए इस दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस साल गंगा दशहरा 5 जून को मनाया जाएगा. इस दिन 4 शुभ संयोग बन रहे हैं. गंगा दशहरा के दिन सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र, तैतिल करण और भद्र राजयोग का योग बन रहा है. जिससे कुछ राशियों के सभी पाप मिट जाएंगे.



