Ganga Yamuna Expressway Will Linked 56 Villages Meerut Bulandshahr Connect
UP वालों के लिए खुशखबरी, गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे होगा लिंक, 56 गांवों से होकर गुजरेगा रास्ता
ग्रेटर नोएडा में गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 74 किमी वाला लिंक एक्सप्रेसवे जल्द बनकर तैयार हो जाएगा. आइए जानते हैं यह रास्ता कहां-कहां से होकर गुजरेगा?
ग्रेटर नोएडा में गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला लिंक रोड पर काम शुरू हो गया है. YEIDA ने गांवों में सर्वे पूरा कर लिया है.
People are also watching
2/6
74 किलोमीटर लंबा होगा लिंक एक्सप्रेसवे
74.3 किलोमीटर लंबा यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के सियाना से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे सेक्टर-21, फिल्म सिटी के पास जुड़ेगा.
3/6
YEIDA क्षेत्र में एलिवेटेड रोड
लिंक एक्सप्रेसवे का लगभग 20 किलोमीटर हिस्सा यीडा क्षेत्र में होगा. जिसमें करीब 9 किलोमीटर एलिवेटेड बनाया जाएगा.
4/6
16 गांवों से खरीदी जाएगी जमीन
यीडा क्षेत्र के 16 गांवों की लगभग 740 एकड़ जमीन इस परियोजना के लिए ली जाएगी. जिस पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
5/6
56 गांवों से होकर गुजरेगा प्रोजेक्ट
पूरा लिंक एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांवों से होकर गुजरेगा. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 4000 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
6/6
सफर, कारोबार और रोजगार को फायदा
इस लिंक से मेरठ, आगरा, प्रयागराज, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान होगी. साथ ही उद्योग, निवेश और रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.