गंगाजल का महत्व
हिंदू धर्म में कोई भी पूजा-पाठ, धार्मिक व मांगलिक कार्य गंगाजल के बिना अधूरे माने जाते हैं. कहते हैं कि गंगाजल का छिड़काव करने से घर में बुरी नजर का साया नहीं पड़ता. गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं. जब लोग गंगाजल स्नान के लिए जाते हैं तो वहां से पात्र में गंगाजल घर लेकर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में गंगाजल कहां और किस पात्र में रखना चाहिए?