डायबिटीज के मरीजों को दे राहत-
भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह सेहत के लिए किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं है. जब बात डायबिटीज जैसी बीमारी की आती है, तब लहसुन की भूमिका और भी खास हो जाती है. कई वैज्ञानिक शोधों और आयुर्वेदिक ग्रंथों ने इस बात की पुष्टि की है कि लहसुन शरीर की शुगर मैनेजमेंट क्षमता को बेहतर बनाकर डायबिटीज के मरीजों को राहत दे सकता है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि लहसुन प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और हृदय स्वास्थ्य को संतुलित रखने वाले तत्वों से भरपूर होता है