आज के समय में अगर किसी युवा के बैग पर छोटी-सी डॉल या हाथ में कोई प्यारा खिलौना दिख जाए, तो बड़ी बात नहीं होगी. क्योंकि अब खिलौने बच्चों की दुनिया से निकलकर युवाओं की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं.
People are also watching
2/8
Gen-Z बन रही है ट्रेंडसेटर...
दरअसल, जेन-जी (Gen-Z) पीढ़ी हर कुछ समय में नया ट्रेंड सेट करती है. अब इस लिस्ट में खिलौने भी शामिल हो गए हैं. युवाओं के बीच प्लश टॉय और क्यूट डॉल्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.
3/8
Labubu Doll ट्रेंड ने बदली सोच
पिछले साल लबूब डॉल (Labubu Doll) की जबरदस्त डिमांड ने साबित कर दिया कि प्लश टॉय अब सिर्फ बच्चों के कमरे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को भी खूब पसंद आ रहे हैं.
4/8
आंकड़े बताते हैं बदलाव हो रहा
ग्लोबल रिसर्च फर्म सिरकाना के मुताबिक, ब्रिटेन में 43% वयस्कों ने खिलौने खरीदे. लेकिन जेन-जी में यह आंकड़ा 76% तक पहुंच गया, जो अपने आप में बड़ा संकेत है.
5/8
टॉय कंपनियों की बदल गई किस्मत
युवाओं की इस पसंद ने टॉय इंडस्ट्री को नई उड़ान दी है. पॉप मार्ट कंपनी के मुनाफे में करीब 400% का उछाल आया, जबकि जेलीकैट की कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई.
6/8
खिलौनों से बन रहा बड़ा बिजनेस
2024 में जेलीकैट ब्रांड की कमाई 66% बढ़ी और मुनाफा दोगुना हो गया. यह साफ दिखाता है कि जेन-जी के चलते खिलौनों का बाजार तेजी से फैल रहा है.
7/8
क्या है Joy Economy?
इस ट्रेंड को विशेषज्ञ 'जॉय इकोनॉमी' कह रहे हैं, जहां लोग तनाव और अनिश्चितताओं के बीच छोटी-छोटी खुशियों पर खर्च करना पसंद कर रहे हैं.
8/8
तनाव से राहत का आसान तरीका
महंगाई, नौकरी का दबाव और भविष्य की चिंता से जूझ रही जेन-जी के लिए खिलौने मानसिक सुकून और बचपन की यादों से जुड़ने का तरीका बन गए हैं. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.