चीन के डैम पर उठे सवाल
चीन के 12 लाख करोड़ रुपये के मेगा डैम पर अब खुद चीन के वैज्ञानिकों ने सवाल खड़े कर दिए हैं.चीन तिब्बत के यारलुंग त्सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम बना रहा है. अब उसके अपने वैज्ञानिक ही इस प्रोजेक्ट को लेकर भूकंप का खतरा जता रहे हैं.जानिए चीन की नई स्टडी में क्या खुलासा हुआ और इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता है.





