एंटी-इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिजेंट गुणों से भरपूर-
फिटकरी का इस्तेमाल आमतौर पर दांत दर्द से राहत पाने और मुंह की सफाई के लिए किया जाता है. फिटकरी त्वचा संबंधी दिक्कतों को भी दूर करती है. यह पौटेशियम एलुमिनियम सल्फेट से बनती है और इसके भीतर छुपे हुए एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिजेंट गुण इसे त्वचा की कई परेशानियों से राहत देने में मददगार बनाते हैं, जब इसे सही तरीके से और सावधानी से त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह न केवल चेहरे की चमक बढ़ाती है बल्कि दाग-धब्बों और मुंहासों जैसी समस्याओं से भी राहत देता है