प्राकृतिक गुणों की भरमार-
आयुर्वेद में घी को 'अमृत' कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर, मन और आत्मा के लिए अत्यंत पौष्टिक और लाभकारी है. मिठाई हो या नमकीन, घी के सेवन से तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, घी सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला पदार्थ नहीं, बल्कि सेहत के लिए अमृत समान है. पीढ़ियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाला देसी घी आज भी उतना ही खास है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक गुणों की भरमार है, जो आधुनिक जीवन की कई समस्याओं का समाधान देता है