सोशल मीडिया पर फिनलैंड की ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक इंडियन लड़की नजर आ रही है जो ट्रेन के अंदर का नजारा दिखा रही है.
People are also watching
2/8
ट्रेन में सफाई
इसमें देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर की सीटें, फर्श और वॉश बेसिन बेहद साफ-सुथरे नजर आते हैं. शानदार व्यवस्था को देखकर लोग हैरान रह गए.
3/8
आरामदायक सफर
फिनलैंड की इस ट्रेन में कम भीड़, शांत माहौल और आरामदायक सीटें दिखाई गई हैं, जिससे यात्रा बहुत सुविधाजनक लगती है.
4/8
रेस्टोरेंट जैसी सुविधा
लड़की ने ये भी दिखाया कि ट्रेन के अंदर लग्जरी रेस्टोरेंट जैसी व्यवस्था है. वहां यात्री आराम से बैठकर खाना-पीना कर सकते हैं.
5/8
क्या बोले नेटिजन्स
वीडियो देखने के बाद कुछ भारतीयों ने फिनलैंड की तारीफ की. तो कुछ ने कहा कि भारत में भी अच्छी सुविधाओं वाली ट्रेनें चलती हैं.
6/8
जनसंख्या का फर्क
लोगों ने बताया कि फिनलैंड की आबादी कम है, जबकि भारत में यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, इसलिए तुलना सही नहीं है.
7/8
टूरिस्ट ट्रेन की चर्चा
कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सामान्य ट्रेन नहीं बल्कि टूरिस्ट ट्रेन है, जिसका किराया बहुत ज्यादा होता है.
8/8
चर्चा का विषय
यह वायरल वीडियो सिर्फ ट्रेन नहीं, बल्कि देशों की सुविधाओं, व्यवस्था और जनसंख्या के अंतर पर चर्चा का विषय बन गया है. (Credit: @Sheetal2242)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.