Girls Get 50 Thousand Rupee Mukhyamantri Rajshree Yojana How To Apply 8352591
सरकार दे रही 50,000 रुपये! हाथ से न जाने दें मौका, जान लें कैसे और कहां करें अप्लाई
इस योजना के तहत, बेटियों को 50,000 की आर्थिक सहायता मिलती है. चलिए आपको बताते हैं इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए और आवेदन कैसे करें?
सरकार बेटियों की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित करने के लिए कई योजनाएं चलाती है. इन्हीं में से एक Mukhyamantri Rajshree Yojana है.
People are also watching
2/9
किस राज्य में चलती है ये योजना?
इसे राजस्थान सरकार ने बेटियों के लिए शुरू किया है. जिसमें आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि परिवार पर बोझ कम हो.
3/9
कब शुरू हुई थी ये स्कीम?
Mukhyamantri Rajshree Yojana 2016 में शुरू की गई थी. तब से लगातार बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है.
4/9
बेटियों को कितने पैसे मिलते?
इस स्कीम के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक कुल 50,000 तक की मदद दी जाती है.
5/9
इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इसका लाभ सिर्फ राजस्थान के स्थायी निवासियों को मिलता है. इसके लिए बच्ची का जन्म 1 जून, 2016 के बाद होना जरूरी है.
6/9
जन्म से भी जुड़ी हैं कुछ शर्त
बेटी का जन्म किसी रजिस्टर्ड अस्पताल या हेल्थ सेंटर में होना चाहिए, तभी इस योजना का लाभ मिलेगा.
7/9
किस्तों में मिलते हैं पैसे
सरकार एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग स्टेज पर पैसे देती है - जन्म, 1 साल, स्कूल एडमिशन, कक्षा 6, 10 और 12 पास करने पर अलग-अलग रकम मिलती है.
8/9
कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते?
इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार/भामाशाह कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड और स्कूल एडमिशन का प्रमाण होना जरूरी है.
9/9
कैसे करें आवेदन?
आप इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं या फिर महिला एवं बाल विकास कार्यालय जाकर भी आवेदन कर सकते हैं. (Photos from Freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.