इस देश का नाम है लातविया जो एक छोटा यूरोपीय देश है. बताया जाता है कि इसकी कुल जनसंख्या लगभग 18 लाख या उससे थोड़ी ज्यादा है. यह संख्या हर साल थोड़ी कम हो रही है. यहां की राजधानी रीगा है, जहां सबसे ज्यादा लोग रहते हैं.
People are also watching
2/8
पुरुष और महिलाओं की संख्या
यहां लड़कियां लड़कों से काफी ज्यादा हैं. 2026 के आंकड़ों में लगभग 116 महिलाएं प्रति 100 पुरुष हैं. मतलब महिलाएं पुरुषों से करीब 15.5 प्रतिशत ज्यादा हैं. कुल आबादी में महिलाएं लगभग 53.5% और पुरुष 46.5% हैं. महिलाएं पुरुषों से करीब 1.3 लाख ज्यादा हैं.
3/8
शादी की समस्या
बताया जाता है कि वहां 30 साल से ज्यादा उम्र की कई लड़कियों को अच्छा जीवनसाथी ढूंढने में दिक्कत होती है. 20-30 की उम्र वाले लड़के-लड़कियों की संख्या लगभग बराबर रहती है. लेकिन 30-40 साल के बाद अंतर बढ़ जाता है. 65 साल से ऊपर की उम्र में महिलाएं पुरुषों से लगभग दोगुनी हो जाती हैं.
4/8
शादी में मुश्किलें क्यों
वहां शादी में मुश्किलें आने के बहुत से कारण बताए जाते हैं. पुरुषों की औसत उम्र कम होना है. महिलाएं की औसत उम्र ज्यादा लगभग 80-81 साल होना. बेहतर नौकरी के लिए लड़कों का विदेश चले जाना. डिवोर्स की दर ऊंची होना आदि है. इसलिए खासकर 30 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां शादी के लिए लड़कों की तलाश में रहती हैं.
5/8
पॉपुलर सर्विस
बताया जाता है कि वहां पुरुषों की कमी की वजह से 'हस्बैंड फॉर एन ऑवर सर्विस' नाम की सर्विस काफी चल रही है. महिलाएं घंटे के हिसाब से आदमी किराए पर लेती हैं. यह प्यार या शादी के लिए नहीं है. यह सिर्फ घर के कामों के लिए है. जैसे-प्लंबिंग, फर्नीचर जोड़ना, रिपेयर, पेंटिंग आदि. अकेली रहने वाली महिलाएं इन छोटे-मोटे कामों के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं.
6/8
सरकारी मदद
कई वायरल वीडियो में बताया जाता है कि यहां की लड़कियों से शादी करने पर सरकार 10 लाख रुपये देती है. मगर ये जानकारी बिल्कुल भी सही नहीं है. लातविया सरकार शादी करने पर कोई विशेष मदद नहीं देती.
7/8
रहने का परमिट
अगर कोई लातविया की लड़की से शादी करता है, तो उसे टेम्पररी रेजिडेंसी परमिट मिल सकता है, जिसे आमतौर पर 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है. फिर बाद में परमानेंट रेजिडेंसी और आगे नागरिकता का रास्ता भी खुल सकता है. इसके लिए जरूरी चीजें- शादी का प्रमाण-पत्र, पर्याप्त आय, हेल्थ इंश्योरेंस और रहने की जगह का प्रूफ आदि है
8/8
बच्चों को सहायता
शादी के बाद अगर बच्चे होते हैं, तो लातविया सरकार कुछ मदद देती है. लेकिन यह मदद तभी मिलती है जब आप वहां रह रहे हों, काम कर रहे हों और टैक्स भर रहे हों. (स्पष्ट कर दें कि यह सारी जानकारी Eurostat, Latvia Central Statistical Bureau (stat.gov.lv), PMLP.gov.lv और lm.gov.lv से 2025-2026 के आंकड़ों के आधार पर ली गई है. Photos: Susheelkrpal03/Facebook).
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.